देवघर। राष्ट्रीय जनता दल, जिला देवघर की ओर से गुरुवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (MMDR Amendment Bill) के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राजद नेताओं ने देवघर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
राजद नेताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में राज्य की जनता, आदिवासी, गरीब, ग्रामीण और आम लोगों के हितों एवं अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। नेताओं ने कहा कि MMDR संशोधन विधेयक को लेकर झारखंड की जनता के बीच कई चिंताएं हैं। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से इन चिंताओं पर समुचित विचार करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में देवघर विधायक सुरेश पासवान, जिला अध्यक्ष डॉ. फणी भूषण यादव, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव, मुकेश यादव, लालमोहन, महिला जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हैदर अली खान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों राजद नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
