देवघर-कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ ने अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया।बैठक में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता पुलिस से संवाद करने में बिल्कुल भी हिचकिचाए नहीं।पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।उन्होंने बताया कि मासिक अपराध के लगभग 90 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों पर तेजी से कार्य जारी है।
इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि “सम्मान योजना” के अंतर्गत 21 बुजुर्ग नागरिकों से पुलिस सीधे संपर्क में है, ताकि उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जा सके।पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है, ताकि देवघर की जनता को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल पाए।

