बोकारो में महिला सुरक्षा एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है। दो महिला के गायब होने के बाद शव बरामद होना। एक महिला का गायब होना। इसके साथ ही दो बच्चियों का गायब होना कहीं ना कहीं रहस्य बना हुआ है।
लेकिन बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र में भी एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है ।जहां कामकाजी युवती 5 जनवरी को लगभग छह बजे के करीब जब काम से निकलकर अपने घर जा रही थी ।किसी दौरान मोहन कुमार मंगलम टेडियम के पास एक प्रेस लिखी काली गाड़ी में बैठी तीन महिलाओं ने पहले लड़की को घर पहुंचने की बात कही। जब उसने मना किया तो उसे फटकार भी लगाने जा काम किया। संजोग रहा की लड़की के मोबाइल में एक कॉल आया इसके बाद गाड़ी पर बैठी तीन महिलाएं गाड़ी लेकर मस्जिद की तरफ चली गई ।हालांकि घटना के बाद लड़की लड़की किसी अनजान खतरे से बेखबर थी। लेकिन जब इसकी जानकारी अपनी सहेली को दी तो, सहेली की मां जो जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस बात को महिला सुरक्षा से जोड़ा और मीडिया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। लड़की ने अपनी आप बीती कैमरे के सामने रखी और कहा कि पहले तो लगा कि यह नॉर्मल बात है। लेकिन जब कॉल आने के बाद गाड़ी विपरीत दिशा में गई तब कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। लड़की का कहना है कि सुनसान जगह पर पेट्रोलिंग जरूरी है और गाड़ी को भी चिन्हित करने की जरूरत है। क्योंकि पुलिस और प्रेस लिखा गाड़ियों में इस तरह की हरकत होना कई सवाल खड़े कर रहे हैं ।
वहीं जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लीला देवी ने कहा कि महिला सुरक्षा एक बड़ा सवाल है। लगातार बोकारो में इस तरह की घटनाएं घट रही है ।हम प्रशासन के माध्यम से लोगों को जागरूक और गाड़ी की पहचान करने के उद्देश्य इसकी जानकारी देने का काम किया गया है।
