पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुरमा गांव की रहने वाली वैष्णवी कुमारी 17 अप्रैल 2025 से पूरा बाजार से अचानक लापता हो गई थी। मृतक के पिता सुंदरलाल तुरी ने बेटी के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था। 9 महीने के अनुसंधान और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद वैष्णवी को हरियाणा के मानेसर से बरामद किया गया है। वैष्णवी कुमारी उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले कृष्ण कुमार के साथ रह रही थी। वैष्णवी का कृष्ण कुमार के साथ वर्ष 2023 में चास कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान मुलाकात हुई थी। कृष्ण कुमार अपने एक मित्र के साथ कॉलेज परीक्षा दिलाने पहुंचा था।
इसके बाद कृष्ण कुमार ने वैष्णवी को अपना नंबर दिया इस दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई और कृष्ण कुमार ने शादी का प्रस्ताव दिया। वैष्णवी ने कहा कि जब तक वह ग्रेजुएट नहीं कर लेती है तब तक शादी नहीं करेगी।
इसके बाद कृष्ण कुमार नौकरी करने सऊदी चला गया ।जब वह लौटा तो 17 अप्रैल 2025 को उसके साथ हुआ फरार हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया ।इसके बाद मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने 9 महीने के बाद वैष्णवी को बरामद किया है। वैष्णवी की मां अपनी बेटी के पुलिस के द्वारा खोजे जाने पर काफी खुश नजर आई और कहा कि बेटी के लिए पुलिस परेशान थी। लेकिन एसपी और थाना प्रभारी के प्रयास से वह वापस आ गई है। वह अपने प्रेमी के साथ शादी कर कर रहना चाहती है हमें कोई आपत्ति नहीं है।
वैष्णवी ने रिश्ते को स्वीकार करने की बात कही है और कहा कि वह बालिक है उसने 2017 में मैट्रिक की परीक्षा पास की उसका जन्म तिथि 2002 है।
चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बच्चे घर से गायब हो रहे हैं और इस अपहरण बताकर परिजन परेशान रहते हैं। दोनों बालिक हैं इसलिए न्यायालय में वैष्णवी का बयान दर्ज करने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।
