150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर में एक लड़की के प्यार में पागल युवक ने चढ़कर पुलिस को परेशान कर दिया। युवक अपनी प्रेमिका अंजलि से शादी करने के लिए बोकारो पहुंचा था। लेकिन घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार के बाद वह टावर में चढ़ गया। उसके बाद उसने जान देने की बात कही। थाना प्रभारी की सूझबूझ से युवक नीचे उतरा और उसे थाने ले जाया गया है।
टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश करने वाला युवक मध्य प्रदेश गुना के जौहरी गांव के रहने वाले भोजराज चंदेल है। जिसे सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से हरला थाना क्षेत्र के नेपाली पद में रहने वाली अंजली से प्यार हो गया। पिछले अगस्त महीने में अंजलि भाग कर भोजराज के पास पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया।उसके बाद अंजलि ने न्यायालय में खुद से भागने की बात कही थी। उसके बाद युवक आज लड़की से शादी करने के लिए बोकारो पहुंच गया ।जब परिजनों ने इनकार किया तो वह बसंती मोड़ स्थित 150 फीट ऊंचे टावर की चोटी पर चढ़ गया। इसके बाद उसने गूगल से हरला थाना प्रभारी का नंबर निकाल और अपनी पीड़ा बताई। इसके बाद मौके पर पुलिस और आम लोगों की भारी भीड़ हो गई थाना प्रभारी ने मोबाइल से संपर्क कर उसे समझाने का काम किया। जिसके बाद वह धीरे-धीरे नीचे उतर गया पुलिस उसे थाने ले गई है और उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

