देवघर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरमसिया गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदू महथा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, नंदू महथा सरकारी शराब दुकान से शराब खरीदकर अपने घर में छिपाकर रखता था और बाद में उसे अवैध तरीके से बेचता था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया और सूचना सही पाए जाने पर टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से Sterling Reserve B7, Royal Challenge, Royal Stag, Iconiq White और Godfather Beer समेत कुल 94 पीस शराब बरामद की। बरामद शराब में 180 और 375 एमएल की बोतलों के अलावा 500 एमएल की बीयर भी शामिल है।
मामले में नगर थाना कांड संख्या 320/26, दिनांक 18 अगस्त 2026 के तहत धारा 274/275 बीएनएस एवं 47(क) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
