filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 284.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में फर्जी GST पदाधिकारी बनकर 40 लाख 50 हजार रुपये की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 8 अगस्त को टाभाघाट-दर्दमारा मुख्य सड़क पर स्कार्पियो सवार अपराधियों ने वादी विक्रम चौधरी की मोटरसाइकिल जबरन रोककर खुद को GST अधिकारी बताया। इसके बाद वादी और उसके कर्मचारी को अगवा कर रुपयों से भरा बैग, मोबाइल व लैपटॉप लूट लिया गया था। मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 269/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें कुमोद पोद्दार, संजय कुमार सिंह, शिव शंकर कुमार, घनश्याम यादव और विनोद प्रसाद यादव शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो (JH01BP-4780), मोबाइल फोन, पुलिस डंडे, पुलिस लिखा बोर्ड, लूटा गया लैपटॉप तथा 4.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामानों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश जारी है।

