filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 121.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
देवघर l बैद्यनाथधाम मंदिर थाना कांड संख्या 5/2026 से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में पीड़िता आशा देवी ने अभियुक्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अब केस वापस लेने के लिए उसे और उसके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।
आशा देवी (27 वर्ष), निवासी रांगा मोड़, थाना-देवघर नगर, ने प्रशासन को दिए आवेदन में बताया है कि 15 मार्च 2026 को उसके पति अजीत कुमार चौधरी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को शिवगंगा तालाब में फेंक दिया गया था। इस मामले में उसके फर्दबयान के आधार पर बैद्यनाथधाम मंदिर थाना में कांड संख्या 5/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले में नामजद आरोपियों में लीलू महथा, शिलू महथा, संजीत महथा उर्फ संजीत हरी, छोटू महथा, सोनू महथा और गुड्डा महथा शामिल हैं। पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपी एकजुट होकर लगातार उसे केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

