गैस सिलेंडर की काला बाजारी एवं गलत तरीके से गैस सिलेंडर का भंडारण करने वालों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा !
गैस एजेंसी में आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी……………….
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज कार्यालय कक्ष में राँची जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में हो रही विभिन्न कठिनाइयों के आलोक में एक उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने, वर्तमान समस्याओं की समीक्षा करने तथा प्रभावी समाधान निकालने का था।
बैठक में, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राम गोपाल पांडेय, डीएसपी मुख्यालय , अमर कुमार पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, उर्वशी पांडेय, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों—जैसे सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति, डिलीवरी में देरी, बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खामियाँ तथा कुछ क्षेत्रों में स्टॉक की कमी—पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिले में एलपीजी गैस की मांग एवं आपूर्ति के बीच के अंतर को जल्द से जल्द कम किया जाए
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि जिले में एलपीजी गैस की मांग एवं आपूर्ति के बीच के अंतर को जल्द से जल्द कम किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपूर्ति प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष निगरानी टीम आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, डिस्ट्रीब्यूटर्स को अतिरिक्त सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा डिलीवरी शेड्यूल को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी अपील करते हुए कहा जहां संभव हो, वहाँ पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन अपनाए उन्होंने कहा, “PNG एक सुरक्षित, निरंतर, पर्यावरण-अनुकूल तथा लागत-प्रभावी विकल्प है। PNG कनेक्शन प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर संपर्क कर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

