देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दूसरे दिन भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार सुबह 4:13 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने सुलभ एवं सुरक्षित वातावरण में बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण शुरू किया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांवरियों में गहरा उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन-पूजन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। रूटलाइन, स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन एवं जलार्पण कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
