ग्रामीणों में आक्रोश………….
देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलोना गांव निवासी संजय दास की शनिवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खुटा बांध गांव के पास हाईवे की चपेट में आने से संजय दास ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। हादसे को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद वाहन चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर देवीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करते हुए दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
