देवघर पुलिस ने चोरी हुए मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने वाला सरगना राजेश मंडल को गिरफ्तार किया है।इसकी गिरफ्तारी इसके घर से की गई है।दरअसल सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी की बीती रात एक गुप्त सूचना मिली कि उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हड़िया ढोढवा गांव का रहने वाला राजेश कुमार मंडल के घर पर चोरी की मोटरसाइकिल है।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके घर पर छापेमारी शुरू की तो उसके घर से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस द्वारा राजेश मंडल से गहन पूछताछ करने के दौरान इसके निशानदेही परइसी गांव में अन्य जगहों पर छापेमारी की तो 50 वर्षीय गोविंद मंडल,24 वर्षीय सुम्बय महित्य और 35 वर्षीय रामधन मंडल के घर से भी मोटरसाइकिल बरामद की।एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इससे मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन जल्द कर दिया जाएगा।


