पांच शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार…………….
देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 2 सितंबर को सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ संदिग्ध लोग फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष कुमार दास, विकास कुमार दास, धनंजय महरा, कुंदन कुमार और विक्रम कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी Flipkart, Amazon, Google Pay, PhonePe और Airtel Payment Bank के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर ठगी करते थे। आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी विक्रम कुमार दास पूर्व में भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है।
