देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर कॉलेज परिसर में कल दिनांक 25 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कल मेले के शुभारंभ और तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।


इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पलाश अजीविकोत्सव सरस मेला की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा कल के कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने मेला में आने वाले आगंतुकों के लिए की जाने वाली सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
