देवघर में चल रहे राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आस्था का सैलाब लगातार जारी है। मेले के 23 दिनों में अब तक कुल 51 लाख 12 हजार 887 कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया है। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, आंतरिक अर्घा के माध्यम से 24 लाख 95 हजार 540 श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया, जबकि बाह्य अर्घा से 24 लाख 26 हजार 104 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। वहीं, शीघ्र दर्शनम की सुविधा का लाभ लेते हुए 1 लाख 90 हजार 887 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए। श्रावणी मेले को लेकर देवघर में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से लगातार व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। बाबा नगरी में हर दिन देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
