■ हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पेयजल समस्या का समाधान और खराब चापाकलों की हो रही मरम्मती…..
देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर एवं मधुपुर को निदेशित किया है कि उनके क्षेत्रों में जितने भी सरकारी चापाकल हैं उनमें किसी भी प्रकार की मरम्मती की आवश्यकता हो तो उसे अविलंब ठीक कराएं।
उपायुक्त द्वारा नगर निगम क्षेत्र हेतु नगर आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर व मधुपुर के कार्यपालक अभियंता को निदेशित करते हुए कहा गया है कि चापाकल मरम्मति कार्यों के अलावा जिले में जल आपूर्ति की संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आपसी समन्वय के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी एक्टिव होकर कार्य करें, ताकि जिलावासियों को पेयजलापूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। ज्ञात हो कि के निर्देशानुसार पूर्व में ही चापाकलों के मरम्मती हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके तहत देवघर प्रखण्ड हेतु सुमित कुमार सिंह कनिय अभियंता 7717799510 व चंद्रशेखर कुमार सिंह 8017633738, देवीपुर प्रखंड हेतु मो जैनुल हक 9852302768, मोहनपुर प्रखण्ड हेतु आकाश वर्मा, कनीय अभियंता 8709412804 व लोपो देवगम, कनीय अभियंता 8877152854 , सरावां प्रखंड हेतु शैलेश सुमन, कनीय अभियंता 7808816500 एवं चन्दन कुमार, कनीय अभियंता 8292839891 सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड हेतु लक्ष्मी नारायण सिंह, कनीय अभियंता 7979764218 एवं सानुसंगम, कनीय अभियंता 8295843807 प्रमंडलीय नियंत्रण कक्ष हेतु सुकेश कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक 8987530703, एवं प्रभु दयाल सिंह, निम्नवर्गीय लिपिक 7667473741 नामित किया गया हैं।
इसके अलावा मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मधुपुर प्रखण्ड हेतु चन्दन कुमार कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-2 (ग्रामीण) मधुपुर 9060535260 व अमरेन्द्र कुमार कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-2 बुढ़ई 8210363923, करौं प्रखण्ड हेतु हसन अख्तर कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा- करौं 9540199364, आशीष कुमार कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा- मारगोमुण्डा 8770132625, सारठ प्रखण्ड हेतु दिलीप मंडल कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-1, सारठ 8789271703 व अजित कुमार रविदास कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-2, सारठ 6204200339 एवं पालोजोरी प्रखण्ड हेतु राजकिशोर महतो कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा पालोजोरी 9608511501 के अलावा मधुपुर मुख्यालय में दूरभाष संख्या- 8809025317 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पेयजल समस्या के निदान को लेकर गठित टीम द्वारा नगर निगम, प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर टैग करते हुए खराब पड़े चापाकलों का त्वरित गति से मरम्मती कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
