देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बांसगली वार्ड नंबर 25 निवासी पवन मुरारी पिता सुदीन प्रसाद सिंह के घर में बनी खिड़की को तोड़कर घर के अंदर रखे हुए अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण की चोरी करके अज्ञात चोर मौके पर से फरार हो गए। उधर मामले की जानकारी मकान मालिक पवन मुरारी को उस वक्त हुई जब वे साहिबगंज से शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने देवघर स्थित घर पर पहुंचे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुईं। जहां उन्होंने स्थानीय रिखिया थाना क्षेत्र की पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वही मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति पवन मुरारी ने बताया कि बीते दिनों 17 अप्रैल 26 को साहिबगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ आए हुए थे। जहां उनके घर के ऊपरी तल्ले में रहने वाले भाड़ेदार भी 18 अप्रैल 26 को शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर के ऊपरी मंजिल को बंद करके चला गया जिसके बाद पूरा घर खाली हो गया जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के पीछे बनी खिड़की में लगे ग्रिल को गैस कटर से काटकर अंदर प्रवेश किए और घर के अंदर रखे हुए अलमीरा में रखे हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण के साथ साथ नगद एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए। उधर रिखिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के पीछे हिस्से में झाड़ियों से सोने चांदी के आभूषण के खाली डिब्बे बरामद किए हैं जहां पुलिस केस दर्ज करते हुए पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।
