देवघर: साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी फर्जी Flipkart/Amazon कस्टमर केयर, Airtel Payment Bank और Google पर PhonePe कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों से लोगों को झांसा देने का आरोप है।पुलिस ने 20 सितंबर को कार्रवाई करते हुए मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवां निवासी मन्दु दास, उपेन्द्र कुमार दास, देवानन्द दास और देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना निवासी अंशु कुमार दास को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe, Paytm और IRCTC अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देते थे। वहीं, Airtel Payment Bank कार्ड बंद या चालू कराने के नाम पर भी ठगी की जाती थी।
