धनबाद कोयलांचल की होनहार बेटी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि धनबाद की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं। धनबाद के टेलीफोन एक्सचेंज रोड, हारमनी हाइट्स निवासी अनिल गुप्ता एवं गीता गुप्ता की सुपुत्री आकृति गुप्ता का चयन सोनी टीवी के लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के लिए हुआ है।
आकृति इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने स्टार्टअप ‘LOOPIE’ (लूपी) को देश के जाने-माने निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। उनके चयन की खबर से पूरे धनबाद जिले, मारवाड़ी समाज एवं युवाओं में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल
आकृति बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने धनबाद पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और 10वीं की परीक्षा में विद्यालय टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके पश्चात उन्होंने KIIT यूनिवर्सिटी से बी.टेक तथा देश के सर्वोच्च प्रबंधन संस्थान IIM अहमदाबाद से MBA की उपाधि प्राप्त की। कॉर्पोरेट से स्टार्टअप तक का प्रेरक सफर MBA के बाद आकृति ने देश की कई प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। लेकिन नवाचार और उद्यमिता के जुनून ने उन्हें स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप ‘LOOPIE’ की स्थापना हुई। उनकी इसी सोच, मेहनत और दूरदृष्टि ने उन्हें ‘शार्क टैंक इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया।
6 जनवरी को होगा राष्ट्रीय प्रसारण
आकृति गुप्ता का यह एपिसोड 6 जनवरी, रात 10 बजे सोनी टीवी एवं सोनी लिव ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। यह क्षण न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धनबाद के लिए गर्व का अवसर होगा।
समाज और जिले के लिए गर्व का क्षण उल्लेखनीय है कि आकृति गुप्ता, धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष आनील गुप्ता की पुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
शहरवासियों से अपील धनबादवासियों से आग्रह है कि 06 जनवरी,रात 10 बजे इस कार्यक्रम को अवश्य देखें और धनबाद की इस होनहार बिटिया का उत्साहवर्धन करें।
