दुमका:दुमका प्रीमियर लीग के फाइनल में दुमका चैलेंजर्स ने मंगलवार को बासुकी -11 को 8 विकेट से हरा कर ख़िताब पर कब्ज़ा किया।टॉस जीत कर दुमका चैलेंजर्स ने गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बासुकी 11 की 20 ओवर ने 9 विकेट खो कर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया।बासुकी-11 के तरफ़ से प्रशांत कुमार मंडल ने 45 एवं पहल चौरसिया ने 40 रनों की पारी खेली।दुमका चैलेजर्स के तरफ़ से सौरभ एवं समीर कुमार ने 2-2 विकेट लिए।जवाब में उतरी दुमका चैलेंजर्स की टिम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खो कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।दुमका चैलेंजर्स के तरफ़ से करण कुमार ने 52 एवं सुभांशु वर्मा ने 38 रनों की पारी खेली।मेन ऑफ़ द मैच के रूप में शुभासु वर्मा को पुरस्कृत किया गया।टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन के रूप में किशन दुबे, बेस्ट बॉलर के रूप में अंकुश राउत एवं टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर के रूप में सुभांशु वर्मा को 5000-5000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।जे एस सी ए के सचिव सौरभ तिवारी, सह सचिव सहबाद नदीम एवं जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता की टिम को ट्रॉफी एवं क्रमश: 1.76 लाख तथा 1.12 लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया।जे एस सी ए के सचिव सौरभ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि दुमका में 38 वर्षों के बाद क्रिकेट संघ का चुनाव हुआ और चुन कर जो कमिटी आई है वो बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुमका का क्रिकेट सही हाथों में है और ये नई कमिटी उसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।उक्त मौके पर जिला क्रिकेट संघ दुमका के सभी पदाधिकारी एवं मुख्य प्रायोजक डॉ तुषार ज्योति के अलावा शहर के गणमान्य प्रबुद्ध लोग एवं भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
