गिरिडीह: राज्य भर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों और मुख्य डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र जिले के पासपोर्ट सेवा केंद्र, मुख्य डाकघर तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रख रहे हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है।जिले में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया गया है।फिलहाल गिरिडीह जिले में किसी भी अप्रिय घटना


