गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके घर से दो देशी कट्टा बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल की शाम करीब 5:10 बजे फूलन देवी ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि उनके ससुर निरंजन मंडल अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया।
पुलिस टीम ने निरंजन मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां उनकी निशानदेही पर दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए गए। इसके बाद 65 वर्षीय निरंजन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में मेहरमा थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, मुक्ता हांसदा तथा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
गोड्डा से शंकर सुमन की रिपोर्ट………….
