जामताड़ा जिला नाला थाने के नये थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने दिया जोगदान . वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी राजिव रंजन कुमार को विभाग के पुलिस केंद्र भेजा गया किया गया है. शुक्रवार को ने सदर थाने का कार्यभार संभाला. निवर्तमान थाना प्रभारी राजिव रंजन कुमार ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया. नये पद के लिए शुभकामनाएं दीं. नवनियुक्त थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून का राज कायम करना मेरी प्राथमिकता होगी. अपराध नियंत्रण के लिए कठोर और त्वरित कदम उठाए जायेंगे. अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जायेगी. मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी, कर्मी मौजूद थे।
जामताड़ा से गौतम ठाकुर की रिपोर्ट……….
