जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न……….
सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व 2026 को लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
सोशल मीडिया का करें विवेकपूर्ण प्रयोग; अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई
बैठक को संबोधित करते उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि होली को हमलोग हुड़दंग के रूप में न मनाकर मर्यादा में संयम के साथ शांतिपूर्ण माहौल मनाएं एवं जिले की गरिमा को बनाकर रखें। वहीं उन्होंने कहा कि रमजान का भी महीना चल रहा है, ऐसे में सभी से अपील है एक दूसरे समुदाय की भावना का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी लोग अपने पर्व को मनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें, बिना तथ्यों को जाने और बिना सत्यापन के किसी प्रकार का पोस्ट नहीं करें और ना ही उसे शेयर करें, जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्माद फैलाने वाले पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
जबरन किसी को न लगाएं रंग; सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली
मौके पर,परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा विकास आनंद लांगुरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला मनोज कुमार महतो, सिविल सर्जन डॉ ए पी एन देव, उत्पाद अधीक्षक के अलावा अंचल अधिकारी, जामताड़ा अविश्वर मुर्मू, करमाटांड़ चोनाराम हेंब्रम, नारायणपुर देवराज गुप्ता कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा सोमा खंडेत, कार्यपालक पदाधिकारी मिहिजाम गोपेश कुम्भकार, अग्निशामक पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं केंद्रीय शांति समिति के अन्य सदस्य आदि उपस्थित रहे।
जामताड़ा से गौतम ठाकुर की रिपोर्ट…..
