लगातार घटनाएं, लेकिन पुलिस बेखबर
धरमपुर में हत्या, पुलिस को खुली चुनौती
इस बकत की बड़ी खबर जामताड़ा जिले के जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में निकाय की चुनाव है जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है की किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो सके, वावजूद इसके आज रविवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय फुरकान अंसारी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब फुरकान अंसारी नाश्ता करने के लिए धर्मपुर मोड़ स्थित एक दुकान पर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि दो अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और फुरकान अंसारी के मुंह में गोली मार दी। इसके बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में चार बार फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल फुरकान को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
जामताड़ा से गौतम ठाकुर की रिपोर्ट

