जामताड़ा। खमरबाद पंचायत अंतर्गत शालपातरा गांव में 18 सितंबर को विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं को आवश्यक टीके लगाए गए और बीमार पशुओं का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके अलावा खमरबाद, बलियापुर, बारमेसिया और नीलकंठपुर गांवों का भ्रमण कर पशुओं की जांच एवं प्राथमिक उपचार किया गया। प्रत्येक गांव से पांच-पांच पशुओं के ब्लड सैंपल भी लिए गए।बताया गया कि 17 सितंबर को प्रकाशित समाचार के आधार पर संबंधित गांवों में भ्रमण कर पशुओं की स्थिति की जानकारी ली गई। शालपातरा में स्थानीय पत्रकार के घर सहित गांव में जांच के दौरान किसी भी पशु में एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज) के लक्षण नहीं मिले।शिविर में प्रभावी पशु चिकित्सा एवं पशुपालन प्राधिकारी, एमवीयू जिला को-ऑर्डिनेटर, पैरा-वेट, एआई वर्कर एवं वैक्सीनेटर मौजूद रहे। मौके पर ग्राम प्रधान बाबूस्वर बास्की और उपमुखिया सत्ताबन किस्कू समेत सचिन दास, मृगांका शेखर, पिंकू महतो, कंचन प्रसाद यादव, बम महतो, इरफान अंसारी और जगदीश महतो उपस्थित रहे।
