लिट्टीपाड़ा/पाकुड़। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पाकुड़ जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय के समीप प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। श्री बानेश्वर साहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और समाज के लोगों को जागरूक करना रहा।
बैठक में राजू नन्दन साहा ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद दीपक साहा, विश्वनाथ साहा सहित पाकुड़ से आए पर्यवेक्षकों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अशोक कुमार साहा, अनिल कुमार साहा और कुमार शांतनु की देखरेख में 15 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
धनेश्वर कुमार साहा को अध्यक्ष, राजकिशोर साहा को उपाध्यक्ष, हरेन्द्र कुमार साहा को महासचिव, अर्जुन साहा को सचिव, किशोर कुमार साहा को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार साहा को मीडिया प्रभारी और अशोक कुमार साहा को कार्यालय प्रभारी चुना गया। इसके अलावा विभिन्न गांवों के लिए VLC भी नियुक्त किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गणेश साहा, राजा कुमार, अजय कुमार साहा, तुलसी साहा, श्रवण कुमार साहा, रोहित साहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन और ‘जय तेली समाज’ के नारों के साथ सभा का समापन हुआ।
