एएसआई श्याम कुमार देवघर जिला में पदस्थापित एक कर्मठ और बहादुर पुलिस अधिकारी हैं। उनका मूल निवास बिहार के छपरा जिला अंतर्गत एकमा प्रखंड में है। उन्होंने वर्ष 1999 में पुलिस सेवा की शुरुआत की और तब से निरंतर ईमानदारी, अनुशासन और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें देश का सबसे बड़ा पुलिस सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पुरस्कार तथा राज्यपाल पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान आज 26 जनवरी 2026 को उन्हें प्रदान किए गए।एएसआई श्याम कुमार को अब तक अपनी सेवा अवधि में लगभग 300 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं, जो उनकी असाधारण कार्यक्षमता को दर्शाता है। वहीं शूटिंग गेम में भी वे वर्ष 2001 से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं और अब तक अनेक पदक अपने नाम कर चुके हैं। उनकी उपलब्धियां पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय हैं।

