बोकारो में लड़कियों के गायब होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है,पिछले 5 साल 3 महीने से गायब सेजल झा के बाद अब पुष्पा कुमारी का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।पुष्पा कुमारी पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह की रहने वाली है। जो 21 जुलाई 2025 को अपनी मां को यह कहते हुए निकली थी कि वह बीएस पार्ट वन में एडमिशन के लिए अपने कागजातों का ऑनलाइन करने जा रही है। उसके बाद से वह लौटकर घर नहीं आई। मां रेखा देवी अपनी बेटी को खोज निकालने के लिए अधिकारियों के चौखट पर दर-दर भटक रही है। बेटी की तस्वीर हाथ पर लेने के साथ ही उसके आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रेखा देवी ने बताया कि उसके गांव के ही एक लड़के से
दिनेश कुमार महतो से उसका प्रेम प्रसंग था। जिस दिन पुष्पा गायब हुई उसे दिन दिनेश भी अपने घर से गायब था। हालांकि दिनेश अभी घर में है। लेकिन किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहा है। रेखा देवी ने बताया कि गायब होने से 6 महीना पूर्व आरोपी युवक ने बेटी का आवासीय भी बनवाने का काम किया था।
रेखा देवी का कहना है कि मेरी बेटी जी भी हालत में है उसकी जानकारी और उसको खोजने का काम पुलिस करें क्योंकि हम परेशान हो चुके हैं। वही पुष्पा के गायब होने के बाद जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता देवी ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए जिले के एसपी और डीसी से मुलाकात की। बबीता देवी ने बताया कि पुलिस लड़की को खोजने का दावा कर रही है, लेकिन हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द लड़की को बरामद किया जाए।

