पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव के पास गेहूं के खेत में मिली 17 वर्षीय किशोरी की लाश के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।
1 मार्च को मिला था शव
1 मार्च 2026 को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान होपोनमय सोरेन (17) के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान के आधार पर 2 मार्च को मामला दर्ज किया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
हिरणपुर थाना कांड संख्या 12/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238, 70(2) तथा POCSO Act की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई।
48 घंटे में हुई गिरफ्तारी
गठित एसआईटी ने लगातार छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त रफायल सोरेन (20) निवासी बिझामारा और एलगिन टुडू (20) निवासी खजुरडांगा को गिरफ्तार किया। दोनों हिरणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस टीम में ये अधिकारी शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी सह अवर निरीक्षक विनय कुमार, अनुसंधानकर्ता अरुण कुमार राम, गौतम कुमार दास, जेना बालमुचु, बिनोद कुमार टुडू, साधन कर्मकार सहित थाना रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही।थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
