मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत ……..
जमशेदपुर। शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा करीब तीन बजे हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शवों को निकालकर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में तृषा सिंह के अलावा अन्य तीन लोग भी शामिल हैं।
घटना की खबर सामने आने के बाद झारखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत कई लोगों ने हादसे पर दुख जताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

