filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 296.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र में बाइक लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई TVS Rider मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे घोंघा निवासी सोहेल अंसारी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तिलैया मंझीयाना के पास तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर बाइक लूट ली थी। मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 141/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई बाइक बरामद कर ली। मामले में झालर निवासी चन्द्रशेखर ठाकुर (21) और कुरेवा निवासी नितिश यादव (21) को गिरफ्तार किया गया है।
बरामद बाइक TVS Rider है, जिसका इंजन नंबर AF9CR1045843 और चेसिस नंबर MD625AF94R1CA6459 है।
