अंचल अधिकारी सोनाहातु एवं कर्मचारी को शो-कॉज करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
16 परिवारों के लोग पुनः विस्थापित होने की आशंका से भयभीत भू-माफियाओं के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश।
Ranchi_ उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय अवस्थीत कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।
इस दरबार में जिले के सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं फरियाद लेकर पहुंचे।
लोगों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामले, प्रमाण-पत्रों का निर्गमन, राजस्व संबंधी प्रकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ में विलंब तथा विकास कार्यों से जुड़ी अन्य शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, विलंब या लंबित शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
उपायुक्त ने विशेष जोर देते हुए कहा कि जनता दरबार का मूल उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही मंच पर सभी विभागों की उपस्थिति में त्वरित, सरल, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर स्वयं स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जांच करें तथा गंभीर प्रकृति के मामलों में तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
अंचल अधिकारी इटकी को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें शो-कॉज किया एवं नगड़ी के राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई करने का निर्देश।


