रामगढ़ थाना क्षेत्र के दो बड़ी चोरी से पूरी शहर सकते में है. इस मामले को लेकर पुलिस जिला कप्तान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।
पंचवटी अपार्टमेंट में पीएनबी गिद्दी शाखा के बैक मैनेजर और निजी कंपनी के जीएम के घर लाखों की चोरी की घटना हुई है. सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इस अपार्टमेंट में चोरों ने निशाना बनाया. इन दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे रामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की इन दो बड़ी वारदातों की जांच के लिए टीम एसआईटी का गठन किया गया है. जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर अपार्टमेंट के फ्लैट में बारीकी से निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है. पुलिस के मुताबिक अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर चोरों की पहचान मैं पुलिस जुट गई है अपार्टमेंट में अज्ञात लोगों के द्वारा घुसकर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोरों ने घर में रखे जेवर और कैश की चोरी की है.रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार घटनास्थल पंहुच पूरे परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही साथ चोरी हुए फ्लैट में पहुच पीड़ित से मुलाकात कर जानकारी ली. साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरी की इन घटनाओं का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के सहारे चोरों की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है. एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है


