रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय परंपराओं और पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुरूप धार्मिक एवं पारंपरिक संस्कार संपन्न किए।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की याद में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म अदा की। इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ मिलकर स्थानीय परंपराओं के अनुसार इस पारिवारिक संस्कार को पूरा किया।
नेमरा क्षेत्र में प्रचलित रीति-रिवाजों के मुताबिक, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में यह परंपरा सुबह और शाम निभाई जाती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पैतृक गांव नेमरा में श्राद्ध कर्म से जुड़ी रस्में स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार निभाई जा रही हैं।


