बोकारो जिले में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला कुख्यात चोर बबलू राम उर्फ भाटिया को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यायालय के बाहर चोरी की प्लानिंग करते हुए धर दबोचा है पकड़ा गया बबलू भाटिया बोकारो का कुख्यात चोर है जो पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में उसने कई बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया था।
गिरफ्तार भाटिया के पास से लगभग 1 किलो चांदी का 9 जोड़ा पायल, एक लैपटॉप ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का औजार बरामद किया गया है।भाटिया जेवरात चोरी कर जिस सोना दुकानदार को गहने देने का काम करता था उसको पुलिस रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है ,जो फिलहाल चास जेल में बंद है।
जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि बबलू राम उर्फ भाटिया एक कुख्यात चोर है, जो बोकारो जिले में चोरी की घटना को अंजाम देता है ।पहले इसके सहयोगी बाइक से रेकी करते हैं और वह दिन हो या रात किसी भी समय घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का काम करता है।
बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में कई बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।जिसका खुलासा हुआ है।

