मंदिर प्रांगण में नए फुटओवरब्रिज के कार्यों ससमय किया जाएगा पूर्ण……………
आज संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार, उपायुक्त सह नमन प्रियेश लकड़ा, व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम दर्दमारा, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, शिवगंगा, क्यू काम्प्लेक्स, बीएड कॉलेज, बाघमारा स्थित नये आईएसबीटी, कोठिया के अलावा दुम्मा कांवरिया पथ से व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए देवपुरा, बांक, सरासनी एवं दर्दमारा गेट तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत हुए।।इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में संथाल परगना कमिश्नर ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केन्द्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागार, इंद्र वर्षा के अलावा कांवरिया पथ में की जाने वाले विभिन्न तैयारियों से उपायुक्त ने अवगत कराया। आगे निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्यू-कॉम्पलैक्स, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम, नेहरू पार्क, तिवारी चौक, बी एड कॉलेज, जलसार पार्क, आदि जगहों पर बनाये जाने होल्डिंग पॉइंट्स पर सुविधाओं को और बेहतर करने का जोर दिया।
देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है…
इसके अलावा निरीक्षण के पश्चात संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी, 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथधाम पहुँचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभाग द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को आपसी समन्वय के साथ और भी बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, फीडबैक सिस्टम, पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पीपीटी के माध्यम से आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के सफल संचालन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यो के अलावा पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर पूर्व में किए गए कार्यों की कमियों और सफलताओं का विश्लेषण किया गया, ताकि 2026 के मेले में श्रद्धालुओं को और भी सुगम अनुभव प्रदान किया जा सके। बैठक में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह और सूचना केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए।


