देवघर। सारवां थाना क्षेत्र में लूट और छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 790 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो काले रंग की पल्सर एन-160 मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर 2026 को रौशन मोड़ और धनहेत के बीच लूट की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नारंगी मोड़ से भैयाडीह जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस को देखकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के करमाटांड़ निवासी 22 वर्षीय विष्णु कुमार दास के रूप में हुई है। पूछताछ में 1 अक्टूबर की लूट और 22 सितंबर को मणिगढ़ी के पास हुई छिनतई की घटना में संलिप्तता की बात सामने आई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
