आज देवघर जिला के 47वें उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से पदभार ग्रहण किया।
इसके अलावे मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबन्धु, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो ताकि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे। आगे उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। इसके साथ हीं धरातल पर सरकार की शत प्रतिशत योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि वंचित लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ अच्छादित किया जा सके।

