आधिकारिक पुष्टि नहीं……..
देवघर। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के पास से चोरी हुए एसबीआई एटीएम चेस्ट के देवीपुर थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिलने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि एटीएम चोरी की घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी और जांच में जुटी हैं। इसी क्रम में देवीपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एटीएम चेस्ट मिलने की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस टीम के मौके पर पहुंचकर सत्यापन किए जाने की बात सामने आ रही है। इधर, एटीएम चोरी की पूरी वारदात को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल एटीएम चेस्ट वास्तव में बरामद हुआ है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
