देवघर। होली को लेकर उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब की खरीद बिक्री,महुआ शराब की जुलाई को लेकर लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पथरौल थाना के सहयोग से पथरौल थाना अंतर्गत नयाचक एवं लुटिया में अवैध महुआ चुलाई शराब के विनिर्माण स्थल तथा मधुपुर थाना अंतर्गत”
मधुपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित महुआ चुलाई शराब के बिक्री स्थल पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं शराब चुलाई हेतु तैयार 1200.00 कि.ग्रा.किलो जावा महुआ को छापामारी स्थल पर विनष्ट कर 90.000 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया। अन्य संबंधितों को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


