सदर अस्पताल में सफाई और विभिन्न वार्डों में मिल रही सुविधा का लिया जायजा…………
अल्ट्रासाउंड मशीन के क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश……..
देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ओ0टी0, आई0सी0यू0, सिटी स्कैन, बर्न यूनिट, मेटरनिटी वार्ड के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी द्वारा चिकित्सकों का रोस्टर, उपस्थिति पंजी आदि की जांच भी की गई।
इसके अलावे डीसी शशि प्रकाश सिंह ने अस्पताल में स्तिथ आईसीयू वार्ड के अलावा दवाखाना एवं ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उन्होने पंजीकृत मरीजों की संख्या का अवलोकन करते संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन के क्रियान्वयन को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने सदर अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधा व व्यवस्था से अवगत हुए। आगे डीसी ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि सदर अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आम लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, ताकि सदर अस्पताल की एक अच्छी छवि बने। इसके अलावे उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पूरी सेवा भाव से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
■ स्वच्छता पर दे विशेष ध्यान:- डीसी….
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर के साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे, ताकि यहाँ आने वाले लोगों को एक सुखद अनुभूति हो। साथ हीं उन्होंने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक स्वच्छ वातावरण से हीं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे में यदि यहाँ ईलाज हेतु आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय तो स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों से लोगों का बचाव किया जा सकेगा। सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि लोगों को अस्पताल परिसर में एक स्वच्छ व सुंदर माहौल उपलब्ध करायी जाय।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक एवं अस्पताल के चिकित्सक कर्मी आदि उपस्थित थें।


