देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मंदिर प्रशासन की देखरेख में सभी 18 दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि दानपात्रों से प्राप्त राशि एवं विदेशी मुद्रा की गिनती की गई। गिनती के बाद दान स्वरूप भारतीय मुद्रा में 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा नेपाली मुद्रा 6,730, भूटानी मुद्रा 01 तथा थाईलैंड की मुद्रा 20 भी दानपात्र से प्राप्त हुई। दानपात्रों से निकाली गई राशि को गिनती और आवश्यक प्रक्रिया के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखा गया। पूरी कार्रवाई मंदिर प्रशासन की निगरानी में और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दानपात्र खोलने की प्रक्रिया के दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि प्राप्त राशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है।
