झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो अपने विधानसभा क्षेत्र नाला अंतर्गत कुंडहित में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के बीच 4G e-PoS मशीनों का वितरण किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहले 2G मशीन के संचालन होने पर लाभुकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब से 4G e-Pos मशीनों के तकनीक से राशन वितरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी और लाभुकों को बिना परेशानी ससमय उनके हक का राशन मिल जाएगा।इन्होंने कहा कि पहले 2G होने से हमेशा नेटवर्क की समस्या होती थी जिससे लाभुकों को कभी कभी अपने पीडीएस दुकान दो से तीन बार जाना पड़ता था लेकिन अब कुछ ही मिनट में उन्हें एक बार में ही पूरी पारदर्शिता के साथ राशन मिल जाएगा।
गौतम ठाकुर की रिपोर्ट
