जामताड़ा जिले के फतेहपुर बस स्टैंड में शुक्रवार रात अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने जेबी ज्वेलर्स के मालिक अमरजीत वार्मण से लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।वीओ:जानकारी के अनुसार, फतेहपुर बाजार निवासी अमरजीत वार्मण अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बजरंगबली बस स्टैंड के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर डराया और सोना-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना स्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर पीड़ित का घर बताया जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। घटना के बाद व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
जामताड़ा से गौतम ठाकुर की रिपोर्ट………..
