जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पहाड़ पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल राज (19 वर्ष), पिता शंकर चौधरी, निवासी शिव मंदिर कानगोई, थाना मिहिजाम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मैगजीन लगा अवैध देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 17/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से मामला दर्ज है मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गए है।
जामताड़ा से गौतम ठाकुर की रिपोर्ट……….


