नव पदस्थापित उपायुक्त ने अधिकारियों से परिचय कर आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु दिए निर्देश
राज्य सरकार की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता होगी – उपायुक्त, आलोक कुमार
उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जामताड़ा जिला के 27वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा के रूप में आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण किया।
नव पदस्थापित उपायुक्त के आगमन पर बुके देकर किया गया स्वागत
इससे पूर्व जिले के नव पदस्थापित आलोक कुमार के जामताड़ा आगमन पर निवर्तमान उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्त्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
नव पदस्थापित उपायुक्त ने अधिकारियों से लिया परिचय; निष्ठापूर्वक टीम भावना से दायित्वों के निर्वहन को दिए निर्देश
नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत बारी बारी से जिले के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी कार्य हैं उसे नियमानुसार निष्ठापूर्वक अधिकारी करें, किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर लाना प्राथमिकताओं में शामिल- उपायुक्त
इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सरकार की जो भी नीतियां एवं योजनाएं हैं उसको अच्छे से एक्टिवली इंप्लीमेंट करना एवं धरातल पर लाना उनकी प्राथमिकताओं में है।
मौके पर उप विकास आयुक्त, श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे
