पाकुड़। झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यालय से शिबू सोरेन चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और हरिवंश चौबे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग के फैसलों पर विरोध जताया।कार्यक्रम में जिला सचिव माईकिल मुर्मू और पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव समेत अन्य नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए विभिन्न फैसलों से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उन्होंने फैसलों को लोकतंत्र के हित के विरुद्ध बताते हुए इसकी आलोचना की। नेताओं ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त करने की मांग भी की।मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेष घोष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह समेत विभिन्न प्रखंड एवं मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

