मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैँ। अस्पतालों में जांच और इलाज की की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या काफी चिंतित करने वाला है। इस रोग से पीड़ित लोगों को अपने ही राज्य के अस्पतालों में उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे।
विदित हो कि वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के भी सहयोगी रह चुके हैं । उन्होंने उनके साथ मिलकर कई अनुसंधान एवं शोध कार्य भी किए हैं। सुब्रमण्यम द्वारा निर्मित कैंसर उपचार मशीन आज देश के साथ विदेशों के बड़े अस्पतालों में कैंसर के उपचार में उपयोग हो रहा है।
