रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन के बाद मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मोरहाबादी आवास पहुंचे और स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। राज्यपाल के साथ इस शोक की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गईं।
